20250726 204040

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 31 जुलाई एवं 1 अगस्त 2025 को प्रस्तावित रांची परिभ्रमण की तैयारियों को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वागत-सत्कार और कार्यक्रम स्थलों की व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि राष्ट्रपति का दौरा त्रुटिरहित और सुचारू रूप से संपन्न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने रांची के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों और अन्य संभावित स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, अग्निशमन, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने रुटलाइन पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता और संवेदनशीलता के साथ करें। साथ ही, तैयारियों की प्रगति की नियमित समीक्षा और कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (यातायात) कैलाश करमाली, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, जिला नजरत उपसमाहर्ता सुदेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, योजना पदाधिकारी सहित पेयजल, सड़क, बिजली, अग्निशमन और अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share via
Share via