दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अंतिम जोहार: चौक चौराहों पर लग रहे पोस्टर
दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अंतिम जोहार: चौक चौराहों पर लग रहे पोस्टर
रांची, 04 अगस्त झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज सुबह निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 को हुआ था । उन्हें आदिवासी समुदाय ने ‘दिशोम गुरु’ (देश का गुरु) की उपाधि दी, उनके जीवन का बड़ा हिस्सा महाजनों और शोषण के खिलाफ लड़ाई में बीता, जिसमें धनकटनी आंदोलन और झारखंड राज्य के गठन की मांग शामिल थी।
आज उनके निधन पर रांची उनको अंतिम जोहार करने को तैयार है । रांची के हर चौक -चौराहा पर पोस्टर चस्पा है । बैनर पर “अंतिम जोहार” और “विनम्र श्रद्धांजलि” लिखा गया। बैनर में उनके नाम के साथ दिशोम गुरु शिबू सोरेन” और जीवन काल 11 जनवरी 1944 – 04 अगस्त 2025 अंकित है। और यह पोस्टर रांची के हर गलियों में लग गया है । गौरतलब है की थोड़ी देर में शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर स्पेशल विमान के जरिये रांची लाया जाएगा । उसके बाद उनके अंतिम दर्शन अंतिम जोहार के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। जाहिर है अंतिम जोहार के जरिये शिबू सोरेन को हर कोई श्रधांजलि देना चाहता है । क्योंकि शिबू सोरेन सिर्फ नेता नही थे बल्कि समाज सुधारक भी थे।

















