केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, "संस्कार भोज" में हुए शामिल

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, “संस्कार भोज” में हुए शामिल

Share
Link copied

रामगढ़ : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के “संस्कार भोज” में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह नेमरा, रामगढ़ स्थित मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनके परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

रक्षा मंत्री ने शिबू सोरेन के व्यक्तित्व और उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मेरी कई मुलाकातें हुईं। उनकी सहजता, सरलता और व्यक्तित्व मुझे हमेशा प्रभावित करता था। गुरुजी न केवल आदिवासी समाज बल्कि सभी वर्गों के लिए अभिभावक के रूप में जाने जाते थे। मैं अपनी ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने शिबू सोरेन के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवित रखने की बात कही। “संस्कार भोज” में शामिल होने के साथ ही उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना और समर्थन व्यक्त किया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow