काठीकुंड में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

काठीकुंड में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

दुमका : दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब युवती अपने एक पुरुष मित्र के साथ काठीकुंड जा रही थी। गुमरा पुल के पास पांच युवकों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने युवती के साथी को मारपीट कर भगा दिया और फिर बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रात में गश्त के दौरान पुलिस को लाईन होटल के पास रोती-बिलखती और सहमी हुई युवती मिली, जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इलाज के बाद युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मंगलवार सुबह कार्रवाई शुरू की।

काठीकुंड थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि दुधिया गांव से छह और चौधर गांव से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से पांच को मुख्य आरोपी के रूप में चिह्नित किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।

इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही सभी दोषियों को सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now