अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, राज्य प्रशासन में आई नई उम्मीद।
अविनाश कुमार बने झारखंड के नए मुख्य सचिव, राज्य प्रशासन में आई नई उम्मीद।

निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी का कार्यकाल समाप्त, अविनाश कुमार ने संभाली झारखंड प्रशासनिक कमान।
झारखंड प्रशासन में आज एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला। राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने अपने सफल कार्यकाल के साथ सेवा निवृत्ति ली। उनके योगदान और प्रशासनिक निपुणता की राज्यभर में सराहना की गई….
इस अवसर पर राज्य सरकार ने अविनाश कुमार को नए मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया। पदभार संभालते ही अविनाश कुमार ने कहा कि उनका लक्ष्य सरकार और प्रशासन के बीच विश्वास और समन्वय को और मजबूत करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे ईमानदारी, प्रतिबद्धता और पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व निभाएंगे।

अविनाश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “मैं सरकार और प्रशासन के बीच एक सेतु बनकर काम करूंगा और ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ जिम्मेदारी निभाऊंगा।विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य प्रशासन में इस बदलाव के साथ नई दिशा और नई उम्मीदें जुड़ी हैं। अब झारखंड की प्रशासनिक कमान अविनाश कुमार के नेतृत्व में अधिक सशक्त और योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की उम्मीद है।राज्य के भविष्य और प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए यह बदलाव एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।

















