रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने आज बड़ा तालाब (रांची झील) के मुख्य घाट की मरम्मत और साफ-सफाई की मांग को लेकर एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया। समिति ने रांची नगर निगम प्रशासन से छठ महापर्व से पहले तालाब के मुख्य घाट और तोरण द्वार की मरम्मत, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और तालाब की सफाई सुनिश्चित करने की अपील की।

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

कार्यक्रम में समिति के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा, लंकेश सिंह, राजेश सिन्हा सनी, गोपाल पारीक, कैलाश पारीक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। श्री मिश्रा ने बताया कि बड़ा तालाब के मुख्य घाट और तोरण द्वार पर लगे पत्थर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिनकी तत्काल मरम्मत आवश्यक है। उन्होंने नगर निगम से छठ पूजा से पहले तालाब की सफाई और इससे जुड़ी सड़कों व स्ट्रीट लाइट्स को दुरुस्त करने की मांग की।

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

मानव श्रृंखला में राहुल सिन्हा चंकी, पीयूष आनंद, रवि पटवा, राजीव सिंह, अरविंद जैसवाल, विकास राज, निशु सिंह सहित दर्जनों स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। यह अभियान रांची झील के संरक्षण और इसके सौंदर्य को बनाए रखने के लिए समिति के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने नगर निगम प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई है ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

रांची झील बचाओ अभियान समिति ने बड़ा तालाब के संरक्षण के लिए बनाई मानव श्रृंखला

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now