JSLPS कर्मियों को दीपावली-छठ से पहले पूरा मानदेय देने की मांग — महासंघ ने उठाई आवाज़, कहा: “425 रुपए रोज़ में कैसे मनाएं त्योहार !

JSLPS कर्मियों को दीपावली-छठ से पहले पूरा मानदेय देने की मांग — महासंघ ने उठाई आवाज़, कहा: “425 रुपए रोज़ में कैसे मनाएं त्योहार !

Share
Link copied

JSLPS कर्मियों को दीपावली-छठ से पहले पूरा मानदेय देने की मांग — महासंघ ने उठाई आवाज़, कहा: “425 रुपए रोज़ में कैसे मनाएं त्योहार !.

रांची:झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने दीपावली और छठ पूजा से पहले JSLPS (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) के कर्मियों के हक़ की आवाज़ बुलंद की है।

महामंत्री ने मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल (IAS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार से मुलाकात कर मांग की कि —

JSLPS में कार्यरत ऑफिस बॉय, ऑफिस अटेंडेंट, हाउसकीपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, PRP/BAP सहित सभी संवर्गों को राज्य कर्मियों की तरह अक्टूबर माह का पूरा मानदेय जल्द से जल्द दिया जाए।

सुनील कुमार साह ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा सभी सरकारी कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 16 अक्टूबर से भुगतान करने का निर्देश पहले ही जारी किया जा चुका है,

लेकिन JSLPS के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को केवल काम के दिनों के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि

इन कर्मियों को किसी भी प्रकार का अवकाश नहीं दिया जाता, और प्रतिदिन मात्र 425 रुपए की दर से भुगतान किया जाता है। यह सरासर अन्याय है। इतनी छोटी रकम में कोई भी कर्मी दीपावली या छठ जैसे पर्व ठीक से नहीं मना सकता।”

महामंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा इस संवर्ग की जायज मांगों पर पहले ही कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन JSLPS स्तर पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल (IAS) ने महासंघ को इस मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन जरूर दिया,

लेकिन आदेश जारी न होने के कारण JSLPS के कर्मी आज भी बुझे मन से दीपावली और छठ मनाने को मजबूर हैं।

महासंघ ने कहा

रज्य सरकार का दायित्व है कि ये कर्मी भी खुशहाल दीपावली और छठ मना सकें। अन्यथा ये उपेक्षा आगे बड़ा आंदोलन बन सकती है।”

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow