पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम हत्या के मामले को पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अरुण कुमार (उम्र 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया और हत्या से संबंधित महत्वपूर्ण सबूत, जैसे मृतिका का मोबाइल फोन, चप्पल और आरोपी के कपड़े बरामद किए हैं।

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

16 अक्टूबर 2025 की रात करीब 8:00 बजे, मृतिका अपने घर से यह कहकर निकली थी कि वह अपनी चचेरी बहन के घर सोने जा रही है। अगले दिन जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी चचेरी बहन के घर नहीं गई थी। 17 अक्टूबर को शाम करीब 4:30 बजे मृतिका का शव गांव के पास एक तालाब में मिला। इस आधार पर पाटन थाना में कांड संख्या 178/2025, धारा 103(1)/238 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई। टीम ने गहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर 2025 को आरोपी अरुण कुमार, निवासी ग्राम-लोईंगा, टोला-बहेरा, थाना-पाटन, को उसके घर से गिरफ्तार किया।

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

पूछताछ में अरुण कुमार ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि 16 अक्टूबर की रात उसने मृतिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को तालाब में फेंक दिया। उसने मृतिका का मोबाइल फोन तालाब में और चप्पल व अपने कपड़े एक कुएं में फेंके थे।

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर मृतिका का टेक्नो स्पार्क कंपनी का मोबाइल फोन, मृतिका की हवाई चप्पल और आरोपी के कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पलामू पुलिस ने नाबालिग हत्या मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, महत्वपूर्ण सबूत बरामद

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now