RJD का बड़ा एक्शन, 27 बागी नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निकाला
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 27 नेताओं को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी का आरोप है कि ये नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और RJD के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनावी अभियान चला रहे थे। इनमें से कुछ नेता तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी मैदान में उतर चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!RJD के प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा, “ये सभी नेता पार्टी की अनुशासनहीनता और विरोधी गतिविधियों के दोषी पाए गए हैं। इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।” पार्टी सूत्रों के अनुसार, टिकट वितरण में असंतोष के चलते कई नेता बागी हो गए थे। कुछ ने तो पाला बदलकर विपक्षी गठबंधन को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था, जिससे RJD को चुनावी नुकसान की आशंका हो रही थी।

















