रांची में ट्रैफिक कंजेशन कम करने के लिए सिटी लॉजिस्टिक कॉर्डिनेशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रांची में ट्रैफिक कंजेशन कम करने के लिए सिटी लॉजिस्टिक कॉर्डिनेशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Share
Link copied

रांची : रांची शहर में बढ़ते यातायात दबाव और ट्रैफिक कंजेशन की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सिटी लॉजिस्टिक कॉर्डिनेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य फोकस शहर में लॉजिस्टिक्स ढोने वाले बड़े वाहनों के आवागमन से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को कम करने पर रहा।

बैठक में जेआईआईडीसीओ (JIIDCO) की टीम ने पीपीटी के माध्यम से ट्रैफिक कंजेशन कम करने की प्रस्तावित कार्ययोजना प्रस्तुत की। इसमें लॉजिस्टिक वाहनों के लिए समय निर्धारण, वैकल्पिक रूटों की पहचान, नो-एंट्री जोन, लास्ट माइल डिलीवरी मैनेजमेंट, ट्रक टर्मिनल एवं होल्डिंग एरिया का विकास तथा स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची एक तेजी से विकसित हो रहा शहर है और यातायात प्रबंधन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि लॉजिस्टिक वाहनों के संचालन को सुव्यवस्थित करते हुए आम नागरिकों को होने वाली असुविधाओं को न्यूनतम स्तर पर लाया जाए। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रमुख निर्णय लिए गए:

* भारी वाहनों के शहर में प्रवेश के लिए समय-सीमा निर्धारित की जाएगी।

* पीक आवर्स में बड़े लॉजिस्टिक वाहनों के प्रवेश पर सख्त नियंत्रण।

* संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष ट्रैफिक प्रबंधन योजना लागू।

* आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को प्राथमिकता।

बैठक में उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, अपर समाहर्त्ता राम नारायण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जेआईआईडीसीओ प्रबंधक साकिब अहमद, कंसल्टेंट विकास कुमार एवं अदिति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow