सिमडेगा में भव्य लाइव क्रिसमस कार्निवल यात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

सिमडेगा में भव्य लाइव क्रिसमस कार्निवल यात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

सिमडेगा : क्रिसमस पर्व के आगमन की खुशी में सिमडेगा में कंबाइंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के तत्वावधान में अल्बर्ट एक्का स्टेडियम से एक भव्य लाइव कार्निवल यात्रा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक प्रार्थना और विधि-विधान से हुई। मुख्य अतिथि फादर किशोर लकड़ा ने प्रभु यीशु के जन्म के प्रतीक ‘चरणी’ पर आशीर्वाद प्रदान किया और हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

यात्रा के दौरान विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें प्रभु यीशु के जन्म के दृश्यों को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे युवा टोलियां मसीही गीतों और वाद्ययंत्रों की धुन पर नृत्य करते नजर आए।

भीड़ को देखते हुए प्रशासन और आयोजकों द्वारा सुरक्षा तथा यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा कि इस आयोजन से जिले में क्रिसमस का सुंदर माहौल बनेगा और युवा एकजुट होकर उद्धारकर्ता के आगमन का संदेश फैलाएंगे। उपाध्यक्ष अनूप लकड़ा ने बताया कि झांकियों के माध्यम से प्रेम और शांति का संदेश देने के साथ-साथ युवाओं में धार्मिक चिंतन की चेतना जगाना उद्देश्य है।

कमिटी ने इस अवसर पर जिले के सभी निवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया। सचिव स्माइल केरकेट्टा, अमृत मिंज, सुनील मिंज, ब्रिसुस कुल्लू, अल्बर्ट सोरेंग, रोनित कुल्लू, मिखायल सोरेंग, आशीष सहित सीसीवाईए के सदस्यों और पदाधिकारियों का योगदान सराहनीय रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now