श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची के द्वारा दोलैंचा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन
राँची : श्री सर्वेश्वरी समूह की राँची शाखा द्वारा ग्राम दोलैंचा (प्रखंड – लापुंग, जिला – राँची) में रविवार, 21 दिसंबर 2025 को एक निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 284 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिविर की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी के चित्रों की विधिवत आरती-पूजन से हुई। इसके पश्चात स्थानीय ग्राम देवी का पूजन कर दीप दान किया गया।
शिविर में रोगियों को एलोपैथिक तथा होम्योपैथिक दोनों प्रकार की चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की निःशुल्क जाँच की गई। जरूरतमंदों के बीच।कंबल।एवं वस्त्रभी वितरित किए गए।

चिकित्सीय सेवाएँ प्रदान करने वाले डॉक्टरों में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. रोहित सिंह, डॉ. उत्पल, डॉ. शाम्भवी एवं डॉ. कृष्णा मुरारी सिंह शामिल थे।
शिविर के सफल संचालन में सुनील कुमार साहु, रविन्द्र साहु, वृन्दा साहु।एवं सुखी साहु का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर दोलैंचा पंचायत की मुखिया मालती रानी केरकेट्टा भी उपस्थित रहीं। श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची के लगभग 30 सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
श्री सर्वेश्वरी समूह (अघोर परंपरा से प्रेरित) लंबे समय से ग्रामीण एवं जरूरतमंद क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के कार्य कर रहा है। इस शिविर जैसी पहल से दूरस्थ गाँवों के लोगों को बड़ी राहत मिलती है।


















