सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता: 'ऑपरेशन रेड हंट' के तहत 151 स्थायी लाल वारंटों का निष्पादन

सिमडेगा पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन रेड हंट’ के तहत 151 स्थायी लाल वारंटों का निष्पादन

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा जिला पुलिस ने लंबे समय से फरार अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन रेड हंट’ अभियान के तहत 151 स्थायी (लाल) वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया है। पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने इसे जिले में बेहतर तालमेल और समन्वय का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संभवतः राज्य में पहली बार किसी जिले द्वारा हासिल की गई है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न तरीकों से वारंटों का निष्पादन सुनिश्चित किया:

62 अभियुक्त गिरफ्तार : इनके खिलाफ कुल 85 वारंट जारी थे।
38 अभियुक्त मृत पाए गए : इनके खिलाफ 43 वारंट थे। मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर न्यायालय को प्रतिवेदन सौंपा गया।
09 अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण किया : पुलिस दबाव के कारण इनके खिलाफ 17 वारंट थे।
06 वारंट वापस : ये मामले ऐसे थे जहां अभियुक्त पहले से जेल में थे, अन्य जिले के निवासी थे या जमानत पर रिहा हो चुके थे।

इस अभियान के एक महत्वपूर्ण चरण में वर्षों से फरार एक स्थायी लाल वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अंजीरा टोप्पो (पति- एनोस टोप्पो उर्फ एनोस कुजूर), निवासी लालटोली बघचट्टा (वर्तमान पता खिंडा लालटोली), थाना कुरडेग, जिला सिमडेगा है। उनके खिलाफ कुरडेग थाना कांड संख्या 04/15 में मानव तस्करी के आरोप में धारा 366/370 भा.द.वि. तथा 23/26 जे.जे. एक्ट के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से दिल्ली भाग गए थे, लेकिन क्रिसमस पर्व पर घर आए थे। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एसपी एम. अर्शी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। जिला पुलिस का यह प्रयास कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों में भय पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now