20260101 221419

नववर्ष की संध्या पर जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल: कुष्ठ कॉलोनी निर्मल आवास में 250 परिवारों को कंबल वितरित

रांची : नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रांची जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने जगरनाथपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी निर्मल आवास पहुंचकर वहां निवासरत 250 परिवारों के बीच अच्छी गुणवत्ता वाले मुलायम कंबल वितरित किए। बढ़ती ठंड में यह पहल कॉलोनीवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कंबल प्राप्त कर लाभार्थी परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने इस संवेदनशील कदम के लिए राज्य सरकार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया। लाभुकों का कहना था कि गिरते तापमान में ये कंबल ठंड से बचाव में महत्वपूर्ण सहायक सिद्ध होंगे।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कॉलोनीवासियों से संवाद के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना सहित अन्य सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति जानी। अधिकांश परिवारों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ पात्र व्यक्ति छूट गए हैं। इस पर उपायुक्त ने सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा) श्री रवि शंकर मिश्रा एवं अपर प्रशासक (नगर निगम) श्री संजय कुमार को विशेष आधार एवं पेंशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र लाभ से वंचित न रहे।

गर्मी में जल संकट दूर करने हेतु बोरिंग के निर्देश

कॉलोनी निवासियों ने गर्मियों में पेयजल की समस्या से अवगत कराया। इस पर त्वरित संवेदना दिखाते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परिसर में बोरिंग कराने के निर्देश दिए, जिससे आने वाले ग्रीष्मकाल में स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध हो सके।

Share via
Share via