20260102 194503

नव वर्ष पर वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार भेंट

रांची : नए साल के आगमन पर झारखंड के कई वरीय प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारियों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी के सहयोग और प्रयासों से झारखंड को एक सशक्त एवं मजबूत राज्य बनाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में प्रमुख रूप से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीक, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव के. श्रीनिवासन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग की सचिव पूजा सिंघल, कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक मनीष रंजन, परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा, वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह, जल जीवन मिशन के प्रबंध निदेशक रमेश घोलप शामिल थे।

इसके अलावा विभिन्न जिलों के उपायुक्तों में धनबाद के आदित्य रंजन, गढ़वा के दिनेश कुमार यादव; नगर निगम आयुक्तों में रांची के सुशांत गौरव, धनबाद के आशीष गंगवार, हजारीबाग के ओम प्रकाश गुप्ता; उप विकास आयुक्तों में पश्चिमी सिंहभूम के उत्कर्ष कुमार, धनबाद के सन्नी राज, हजारीबाग की रिया सिंह तथा धनबाद के अनुमंडल पदाधिकारी।लोकेश बारंगे ने भी मुख्यमंत्री को नव वर्ष की बधाई दी।

पुलिस पदाधिकारियों में एसीबी एडीजी प्रिया दुबे, सीआईडी आईजी असीम विक्रांत मिंज, आईजी प्रोविजन मयूर पटेल कन्हैयालाल, आईजी मुख्यालय सुदर्शन प्रसाद मंडल, डीआईजी एसीबी चंदन सिन्हा एवं शैलेंद्र कुमार वर्णवाल, डीआईजी विशेष शाखा नौशाद आलम, डीआईजी बोकारो आनंद प्रकाश, डीआईजी हजारीबाग अंजनी कुमार झा, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडेय, पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी, सीआईडी एसपी एहतेशाम वकारिब, रांची सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, एसीबी एसपी श्रुति एवं एएसपी निखिल राय ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी एन.के. सिंह, रांची रेल मंडल की सीनियर डीसीएम सूची सिंह, महाधिवक्ता राजीव रंजन, अपर महाधिवक्ता अशोक कुमार, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. जमाल अहमद, एनएचएआई झारखंड के रिजनल अफसर मुकुंद अतरदे तथा केंद्रीय सड़क मंत्रालय के रिजनल ऑफिसर अभिलाष श्रीवास्तव ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि लाए तथा राज्य में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों के सहयोग से झारखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Share via
Share via