सिमडेगा में 03 जनवरी को पहुंचेगी सर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, क्रिकेट प्रेमियों के लिए फोटो का मौका

सिमडेगा में 03 जनवरी को पहुंचेगी सर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, क्रिकेट प्रेमियों के लिए फोटो का मौका

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड टीम द्वारा पहली बार जीती गई सर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 03 जनवरी को सिमडेगा पहुंचेगी। क्रिकेट प्रशंसक इस ऐतिहासिक ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवा सकेंगे।

झारखंड टीम ने टीम मैनेजर श्री रामपुरी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद और पुणे में कई मजबूत टीमों को हराकर यह ट्रॉफी पहली बार अपने नाम की। यह झारखंड क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है और जिले के युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ट्रॉफी को सिमडेगा लाया जा रहा है।

ट्रॉफी 03 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचेगी। यहां सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में टीम मैनेजर श्री रामपुरी का भव्य स्वागत किया जाएगा। जेएससीए बोर्ड सदस्यों की उपस्थिति में क्रिकेट प्रेमी ट्रॉफी के साथ फोटोग्राफी करवा सकेंगे।

ट्रॉफी का स्वागत शहर के प्रिंस चौक से शुरू होकर स्टेडियम तक रैली के रूप में किया जाएगा। सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले के सभी क्रिकेट प्रेमियों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now