मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी का तीखा हमला: गणतंत्र दिवस पर तिरंगा नहीं फहराना संविधान का अपमान, लंदन में सैर-सपाटे और लूट!
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर उप-राजधानी दुमका में तिरंगा नहीं फहराया जाएगा, क्योंकि सीएम विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने इसे राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता और संविधान का अपमान करार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) का कार्यक्रम 23 जनवरी को समाप्त होने के बाद भी हेमंत सोरेन और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी पत्नियों के साथ लंदन में सैर-सपाटे और खरीदारी में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री राज्य के बालू, पत्थर और कोयला जैसे संसाधनों से लूटी गई कमाई को लंदन की सड़कों पर उड़ा रहे हैं।
मुख्य आरोप और बयान:
तिरंगा फहराने में अनुपस्थिति : मरांडी ने कहा कि कोई आपदा या असाधारण स्थिति नहीं है, फिर भी सीएम गणतंत्र दिवस पर ध्वज नहीं फहराएंगे। यह लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का उल्लंघन है। वे लोग जो संविधान की किताब लहराते हैं, राष्ट्रीय पर्व पर इसे भूल जाते हैं।
लंदन दौरा और खर्च : दावोस के बाद लंदन में रुके रहने पर सवाल उठाते हुए पूछा कि गणतंत्र दिवस से बड़ा कौन सा काम है? राज्य सरकार को पूरा हिसाब-किताब जारी करना चाहिए – किसके साथ मीटिंग, किसके पैसे खर्च हो रहे हैं?
टाटा और अन्य एमओयू : दावोस में टाटा कंपनी के साथ एमओयू को “दबाव” में करार दिया। कहा कि ऑनगोइंग प्रोजेक्ट के लिए 5 साल से लंबित स्वीकृति देने के बदले एमओयू करवाया गया। नवीन जिंदल के साथ भी यही हुआ – ये काम रांची में हो सकते थे।
जनता को मूर्ख बनाने का आरोप : मुख्यमंत्री जनता को मूर्ख समझते हैं, अखबारों में विज्ञापन देकर झूठी खबरें छपवा रहे हैं। अंग्रेजों ने लंदन से लूटा, अब हेमंत सोरेन लंदन में राज्य की गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं।
बाबूलाल मरांडी ने मांग की कि राज्य सरकार यूरोप दौरे (दावोस और लंदन) का पूरा ब्यौरा जारी करे, ताकि जनता जान सके कि पाई-पाई का हिसाब क्या है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक और प्रवक्ता राफिया नाज भी मौजूद रहे।

















