77वां गणतंत्र दिवस: रांची के मोरहाबादी मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, राज्यपाल संतोष गंगवार ने फहराया तिरंगा
रांची : झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ध्वजारोहण किया और भव्य परेड की सलामी ली। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व आमजन उपस्थित रहे।
समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों ने सभी का ध्यान खींचा। इन झांकियों में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विकास योजनाओं और राज्य की प्रगति की झलक साफ नजर आई। परेड में इस बार बंगाल पुलिस की बटालियन की भागीदारी खास आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे मौजूद दर्शकों ने जोरदार तालियों से सराहा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मोरहाबादी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक रूट में जरूरी बदलाव किए गए, ताकि आम नागरिकों और अतिथियों को किसी तरह की असुविधा न हो।
यह समारोह न केवल राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक रहा, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को भी प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच साबित हुआ। पूरा मैदान देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।


















