अभाविप सिमडेगा इकाई ने मैट्रिक-इंटर परीक्षा केंद्रों पर की छात्रों की सेवा, चॉकलेट वितरण कर बढ़ाया उत्साह
शंभू कुमार सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) सिमडेगा इकाई ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्र-छात्राओं के बीच अनूठी सेवा पहल की। विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर “Students for Seva” (SFS) अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को पेन तथा मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट का वितरण किया। इस सेवा कार्य से परीक्षा के तनावपूर्ण माहौल में छात्रों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और उनका मनोबल बढ़ा।
कार्यकर्ताओं ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सेवा “Students for Seva” बैनर तले संपन्न हुई, जो अभाविप की सामाजिक सेवा परंपरा का हिस्सा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक शिवम् केशरी तथा नगर मंत्री जयंत पंडा ने किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश सह मंत्री संतोषी कुमारी ने भी संबोधित किया और छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख कार्यकर्ता सुखवंती कुमारी, प्रियंशी कुमारी, तुलसी कुमारी, भुनेश्वर महतो सहित अभाविप के दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

















