दो करोड़ के डिफेंडर से चलने वाले और लग्जरी लाइफ जीने वाले ब्लागर सूरज की एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से हत्या ! 

दो करोड़ के डिफेंडर से चलने वाले और लग्जरी लाइफ जीने वाले ब्लागर सूरज की एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से हत्या ! 

Share
Link copied

दो करोड़ के डिफेंडर से चलने वाले और लग्जरी लाइफ जीने वाले ब्लागर सूरज की एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से हत्या ! 

दो करोड़ के डिफेंडर से चलने वाले और लग्जरी लाइफ जीने वाले ब्लागर सूरज की एक इंस्टाग्राम पोस्ट की वजह से हत्या ! 

पूर्णिया में सोशल मीडिया से शुरू हुआ एक विवाद खूनी वारदात में बदल गया

पूर्णिया (बिहार) में 27 जनवरी  को एक दुखद और चौंकाने वाली घटना घटी, जहां 28 वर्षीय प्रसिद्ध कारोबारी और सोशल मीडिया ब्लॉगर सूरज बिहारी (उर्फ सूरज यादव) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना नेवा लाल चौक (या मरंगा क्षेत्र के वसंत विहार फन सिटी पार्क के पास) हुई, जहां वे एक विवाद सुलझाने पहुंचे थे।
घटना का विवरण
सूरज बिहारी अपने छोटे भाई उदय यादव और गार्ड के साथ विवाद सुलझाने गए थे। विवाद की जड़ एक इंस्टाग्राम पोस्ट थी, जिसमें उनके छोटे भाई के दोस्त सूरज शर्मा ने एक लड़की की फोटो शेयर की थी। इससे लड़की के बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा नाराज हुए। विवाद बढ़ा, और स्नेहिल ने पहले सूरज शर्मा, फिर उदय यादव से झगड़ा किया। मामले को सुलझाने के बहाने बुलाकर बृजेश सिंह और उसके भाई नंदू सिंह उर्फ राज सिंह ने 20-25 साथियों के साथ पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की। सूरज पर 5 राउंड चले, जिनमें से 3 गोलियां चेस्ट, पेट और बाएं हाथ में लगीं। वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। उनके गार्ड और रिश्तेदार किसी तरह बच निकले।
सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ गोलीबारी और सूरज के 3 गोलियां लगने के बाद भी उन्हें खदेड़ने की कोशिश दिख रहे है।

सूरज का लाइफस्टाइल

28 साल के सूरज बिहारी कारोबारी होने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे, वह वीडियोग्राफी और ब्लागिंग के शौकीन थे. उनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल की शहर में खूब चर्चा थी. वे करीब ढाई करोड रुपए की डिफेंडर कार से चलते थे. वह 22 लख रुपए की पिस्टल रखते थे. सूरज अपनी सुरक्षा के लिए दो से तीन प्राइवेट गार्ड रखते थे. जिन पर हर महीने करीब एक लाख खर्च होते थे।

सूरज को बचपन से ही बिजनेस में रुचि:-
सूरज को बचपन से ही बिजनेस में रुचि थी वह कम उम्र में ही अपने पिता जवाहरलाल के कारोबार से जुड़ गए थे, 20 साल की उम्र में उन्होंने बिजनेस की कमान संभाल ली पिताके काम को उन्होंने आगे बढ़ाया. आज उनके पास शहर में मकई के 18 गोदाम है. बिल्डिंग मटेरियल का भी बड़ा कारोबार है. रियल स्टेट में इन्वेस्ट कर उन्होंने अच्छा मुनाफा कमाया. बताया जाता है कि उनका सालाना टर्नओवर करीब 15 करोड रुपए था।

महंगी कारों और बाइक्स के शौकीन थे सूरज:-
सूरज बिहारी को महंगी कारों और बाइक्स का शौक था. डिफेंडर के अलावा उनके पास 20 लाख की स्कॉर्पियो और ढाई लाख की बाइक थी वह शूटिंग के भी शौकीन थे. उनके दोस्त बताते हैं कि वह हाई प्रोफाइल लाइफ जीते थे. घूमने दोस्तों के साथ #रेस्टोरेंट जाना उन्हें काफी पसंद था।

शोहरत पाने के लिए शुरू किया ब्लॉगिंग:-
शोहरत पाने के लिए सूरज ने ब्लॉगिंग शुरू किया वह हर दो-तीन दिन में सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते थे. उनकी लाइफ स्टाइल देखकर फॉलोअर्स तेजी से बढ़े. 1 साल में ही इंस्टाग्राम पर उनसे ढेर सारे लोग जुड़े।

हत्या की वजह एक इंस्टाग्राम पोस्ट:-
मिली जानकारी के अनुसार हत्या की वजह एक इंस्टाग्राम पोस्ट बताई जा रही है. सूरज की शादी 3 साल पहले हुई थी. उनकी डेढ़ साल की बेटी है वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. विवाद उनके छोटे भाई उदय यादव के दोस्त सूरज शर्मा द्वारा एक लड़की की फोटो शेयर करने से शुरू हुआ । लड़की के बॉयफ्रेंड स्नेहिल झा पहले सूरज शर्मा और फिर उदय यादव से झगड़ा किया

सूरज को चेस्ट पेट और हाथ में लगी गोली:-
मामला सुलझाने के लिए सूरज बिहारी पहुंचे थे 27 जनवरी की सुबह हुए अपने भाई उदय यादव और उसके दोस्त के साथ मरंगा वसंत विहार फन सिटी पार्क के पास पहुंचे. तभी स्नेहिल झा के पक्ष से आए बृजेश सिंह ने फायरिंग कर दी. कमर में छपी पिस्तौल निकाल कर उसने पांच राउंड गोली चलाई तीन गोलियां सूरज को लगी चेस्ट, पेट और बाएं हाथ में गोली लगते ही वह गिर पड़े।

बताया जा रहा है कि बृजेश अपने भाई नंदू सिंह और 20 25 गुर्गो के साथ पहुंचा था. गोलीबारी के दौरान गार्ड और रिश्तेदार किसी तरह जान बचा कर भागे.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूरज के पिता से फोन पर की बात:-
नेता प्रतिपक्ष, तेजस्वी यादव ने सूरज के पिता से फोन पर बात की, उन्होंने न्याय का भरोसा दिलाया मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी सख्त कार्रवाई की बात कही है,

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow