20260209 170510

निकाय चुनाव में ‘मइयाँ योजना’ लोन का प्रचार; भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग में दर्ज कराई शिकायत, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

पटना : बिहार में निकाय चुनाव के दौरान ‘मइयाँ योजना’ के तहत लाभार्थियों को बिना गारंटी 20 हजार रुपये तक का लोन उपलब्ध कराने की खबरों को लेकर भाजपा ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा का आरोप है कि निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार इस बात को मानने को तैयार नहीं है। इसी के चलते सरकार के इशारे पर सभी प्रमुख अखबारों में यह खबर प्रमुखता से छपवाई गई, जो स्पष्ट रूप से आचार संहिता का उल्लंघन है।

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार ‘मइयाँ योजना’ को चुनाव से जोड़कर महिलाओं को प्रलोभन देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यह योजना का दुरुपयोग है। चुनाव को दलीय स्तर पर नहीं कराया गया, जबकि भाजपा ने बार-बार इसकी मांग की थी।”

प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की है कि इस खबर के पीछे कौन से अधिकारी या पदाधिकारी शामिल हैं, उनकी जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद आयोग ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Share via
Share via