रांची में JPSC अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन: 2024 वैकेंसी में आयु सीमा छूट की मांग तेज, सरकार से ठोस फैसले की अपील

रांची में JPSC अभ्यर्थियों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन: 2024 वैकेंसी में आयु सीमा छूट की मांग तेज, सरकार से ठोस फैसले की अपील

Share
Link copied

रांची :झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों प्रतियोगी अभ्यर्थी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। अभ्यर्थी मुख्य रूप से वर्ष 2024 की वैकेंसी (जिसे अब विज्ञापन संख्या 01/2026 के संदर्भ में देखा जा रहा है) में संशोधन और आयु सीमा में विशेष छूट की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि आयोग की अनियमित परीक्षा शेड्यूल और बार-बार बदलते नियमों के कारण कई योग्य उम्मीदवार आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिससे उन्हें प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए नारे लगाए और अपनी मांगों को जोर-शोर से रखा। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों में JPSC की परीक्षाएं समय पर नहीं हुईं, जिसके चलते अभ्यर्थी आयु सीमा से बाहर हो गए। अब 2025-26 की संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (विज्ञापन 01/2026) में अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की गई है, जबकि अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि इसे 1 अगस्त 2018 या इससे पहले की तिथि पर आधारित किया जाए ताकि प्रभावित उम्मीदवारों को न्याय मिल सके।

अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में 2024/2026 विज्ञापन में आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाए, परीक्षा में देरी के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए संशोधन की जाए और सभी पात्र अभ्यर्थियों को समान अवसर सुनिश्चित किया जाना शामिल है।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह अहिंसक और संवैधानिक है। वे केवल अपनी जायज मांगों को सरकार और आयोग तक पहुंचाना चाहते हैं। एक अभ्यर्थी ने कहा, “फैसला उम्मीदवारों के हित में होना चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।”

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow