Which JPSC and JSSC exams were cancelled? Check the full list.

JPSC-JSSC की कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द हुईं? देखें पूरी सूची

Share
Link copied

Which JPSC and JSSC exams were cancelled? Check the full list.

रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार ने 18 अगस्त 2026 को कई अहम फैसले लिए हैं। सरकार की अधिसूचनाओं में JPSC और JSSC से जुड़ी कुल 20 परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला दर्ज है। इनमें JPSC की वर्तमान और पुरानी कई भर्तियों के साथ JSSC CGL (विज्ञापन संख्या 10/2023) भी शामिल है। वहीं कुछ परीक्षाओं को रद्द करने के बजाय अगले आदेश तक स्थगित रखा गया है।

पहले जानिए कौन-कौन सी परीक्षाएं रद्द हुईं

1. JPSC की 8 वर्तमान भर्तियां

सरकार ने TDPL के माध्यम से संपादित वर्तमान परीक्षाओं में निम्न भर्तियों को रद्द किया है:

विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती — विज्ञापन संख्या 09/2025

Assistant Director/Senior Scientific Officer (Backlog) — विज्ञापन संख्या 10/2025

Assistant Director/Senior Scientific Officer (Regular) — विज्ञापन संख्या 11/2025

Drug Inspector भर्ती — विज्ञापन संख्या 12/2025

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में Assistant Professor (Backlog) — विज्ञापन संख्या 02/2026

सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में Lecturer (Backlog) — विज्ञापन संख्या 03/2026

सरकारी पॉलिटेक्निक/महिला पॉलिटेक्निक में Lecturer (Regular) — विज्ञापन संख्या 04/2026

Medical Colleges में Assistant Professor (Super Specialist Department) — विज्ञापन संख्या 07/2026।

RKDF
advertisement

2. JPSC की 8 और परीक्षाएं रद्द

सरकार ने दूसरी अधिसूचना में इन परीक्षाओं को भी रद्द करने का फैसला लिया है:

Civil Judge (Junior Division) — विज्ञापन संख्या 22/2023

Assistant Conservator of Forest — विज्ञापन संख्या 03/2024

Forest Range Officer — विज्ञापन संख्या 04/2024

Assistant Public Prosecutor (Backlog) — विज्ञापन संख्या 05/2025

Assistant Public Prosecutor (Regular) — विज्ञापन संख्या 06/2025

Jharkhand Combined Civil Services Examination-2025 — विज्ञापन संख्या 01/2026

Jharkhand Combined Civil Services Examination (Backlog)-2025 — विज्ञापन संख्या 05/2026

Jharkhand Combined Civil Services Examination (Backlog)-2023 — विज्ञापन संख्या 06/2026।

Kashmir vastaralay

3. तीन अन्य JPSC परीक्षाएं भी रद्द

अगली अधिसूचना में तीन और परीक्षाओं को रद्द किया गया है:

Food Safety Officer — विज्ञापन संख्या 18/2023

Child Development Project Officer (CDPO) — विज्ञापन संख्या 21/2023

Combined Civil Services Examination-2023 — विज्ञापन संख्या 01/2024।

4. JSSC CGL परीक्षा भी रद्द

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की CGL परीक्षा, विज्ञापन संख्या 10/2023, को भी सरकार ने रद्द कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार परीक्षा में अनियमितता की शिकायतों के मद्देनजर गठित SIT की जांच और JPSC को लेकर चल रही CID जांच के दौरान सरकार के समक्ष आए तथ्यों के आधार पर यह फैसला लिया गया।

कुल कितनी परीक्षाएं रद्द?

सरकारी अधिसूचनाओं में सूचीबद्ध रद्द परीक्षाओं का विवरण इस प्रकार है:

JPSC की पहली सूची: 8

JPSC की दूसरी सूची: 8

JPSC की तीसरी सूची: 3

JSSC CGL: 1

कुल = 20 परीक्षाएं रद्द।

ये परीक्षाएं रद्द नहीं, बल्कि फिलहाल स्थगित हैं

एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार ने कुछ परीक्षाओं को रद्द नहीं किया है। इनकी प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित रखी गई है। इनमें शामिल हैं:

Food Analyst — विज्ञापन संख्या 05/2024

Deputy Director, Prosecution — विज्ञापन संख्या 03/2025

Project Manager एवं समकक्ष — विज्ञापन संख्या 04/2025

Inspector of Factories — विज्ञापन संख्या 01/2025

Boiler Inspector — विज्ञापन संख्या 02/2025

Director — विज्ञापन संख्या 07/2025

इन परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित एजेंसी के Credentials की जांच CID को दी गई है और अगले आदेश तक परीक्षा कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

पुरानी परीक्षाओं पर भी CID जांच

सरकार ने कई पुरानी JPSC परीक्षाओं को सीधे रद्द करने के बजाय उनमें संभावित अनियमितताओं की CID से जांच कराने का फैसला किया है। इनमें 5वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा, सिविल जज भर्ती, Soil Conservation Officer, कृषि विभाग की भर्तियां, Food Safety Officer, Dentist, Combined Civil Services Examination-2016, Assistant Public Prosecutor, Civil Judge, Combined Assistant Engineer और Combined Civil Services Examination-2021 जैसी परीक्षाएं शामिल हैं।

इसके अलावा 6th Limited Deputy Collector और Jharkhand Eligibility Test (JET) 2024 को लेकर भी CID जांच का फैसला लिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।