20260212 203305

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले वैज्ञानिक जी.वी.के. सुब्रमण्यम, स्वदेशी कैंसर उपचार मशीन पर चर्चा; सीएम बोले – राज्य में कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक इलाज मिलेगा

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक और पनाशिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, बेंगलुरु के प्रबंध निदेशक जी.वी.के. सुब्रमण्यम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जी.वी.के. सुब्रमण्यम ने अपनी स्वदेशी तकनीक से विकसित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जी.वी.के. सुब्रमण्यम ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह भारतीय तकनीक पर आधारित है और वर्तमान में देश के कई बड़े अस्पतालों के साथ-साथ विदेशों में भी सफलतापूर्वक कैंसर उपचार के लिए उपयोग की जा रही है। यह मशीन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सहयोगी रह चुके हैं और उनके साथ कई अनुसंधान कार्य किए हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा, “यह कैंसर उपचार मशीन कैंसर पीड़ितों के लिए वरदान से कम नहीं है। इससे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा।” उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। अस्पतालों में जांच और उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम ने आगे कहा, “कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है। हमारा लक्ष्य है कि झारखंड के कैंसर पीड़ितों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय, अत्याधुनिक इलाज मिल सके। सरकार इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को तैयार है।” इस मौके पर विधायक राजेश कच्छप भी उपस्थित थे।

Share via
Share via