भारत-पाक मुकाबले से पहले ‘हैंडशेक’ पर बढ़ा सस्पेंस, पाक कप्तान का बड़ा बयान
हैंडशेक विवाद फिर सुर्खोयों में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत और पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले हैंडशेक विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मुद्दे पर ऐसा बयान दिया है, जिससे मुकाबले से पहले माहौल और गरमा गया है।
हैंडशेक को लेकर विवाद पहली बार एशिया कप 2025 के दौरान सामने आया था। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से यह मामला दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में एक संवेदनशील मुद्दा बन गया। यह विवाद सिर्फ सीनियर टीम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जूनियर क्रिकेट में भी इसकी झलक देखने को मिली। अंडर‑19 एशिया कप और अंडर‑19 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था।
कल पता चल जाएगा – आगा का जवाब
15 फरवरी के मुकाबले से पहले हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा से पूछा गया कि क्या उनकी टीम भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी, तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, आपको कल पता चल जाएगा।उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हालिया विवादों को देखते हुए दोनों टीमों के बीच हैंडशेक शायद न हो।
पहले मैच खेलने से भी किया था इनकार
इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से भी इनकार कर दिया था और बांग्लादेश का समर्थन करने का फैसला किया था। हालांकि, बाद में आईसीसी के साथ हुई बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को मैच खेलने की अनुमति दे दी। इस पूरे घटनाक्रम के चलते मैच से पहले ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।
खेल भावना पर क्या बोले पाक कप्तान
राजनीतिक विवादों के बीच जब आगा से एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी राय रखने को कहा गया, तो उन्होंने कहा कि खेल को हमेशा सौहार्दपूर्ण माहौल में खेला जाना चाहिए।
उनका मानना है कि क्रिकेट को उसी भावना से खेला जाना चाहिए, जिस तरह शुरुआत से खेला जाता रहा है। अब सबकी नजरें 15 फरवरी के इस बड़े मुकाबले पर टिकी हैं, जहां मैच के साथ-साथ यह भी देखने लायक होगा कि क्या खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से हाथ मिलाते हैं या नहीं।

















