मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन को श्रद्धांजलि दी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा गांव पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। वीर सोरेन (19 वर्षीय), श्री बाबूलाल सोरेन के ज्येष्ठ पुत्र थे, जिनकी हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने दिवंगत वीर सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी तथा ढांढस बंधाया। हेमन्त सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बाबूलाल सोरेन एवं अन्य परिजनों के साथ संवेदनाएं साझा कीं।
मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की ताकत मिले।

















