20260226 212350

साहिबगंज नगर निकाय चुनाव: कल सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, सभी तैयारी पूरी

साहिबगंज : साहिबगंज जिले में हाल ही में संपन्न हुए नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 की मतगणना कल शुक्रवार को सुबह 8 बजे से राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, साहिबगंज में शुरू होगी। निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता गौतम भगत ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि साहिबगंज नगर परिषद के लिए 20 टेबल, राजमहल नगर पंचायत के लिए 10 टेबल और बरहरवा नगर पंचायत के लिए 10 टेबल की व्यवस्था की गई है। मतगणना में कुल 120 मतगणना सहायक, 52 मतगणना पर्यवेक्षक तथा 112 अन्य सहायक कर्मी (सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर और आईटी सेल के कर्मी सहित) प्रतिनियुक्त किए गए हैं।

मतगणना की प्रक्रिया इस प्रकार होगी – साहिबगंज नगर परिषद के लिए 04 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। राजमहल और बरहरवा नगर पंचायतों के लिए प्रत्येक में 02-02 राउंड में मतगणना संपन्न होगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर लगभग 55 दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी छुटेश्वर दास सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Share via
Share via