रांची: सुखदेवनगर से लापता चारों बच्चे सुरक्षित बरामद होने की सूचना ..पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने परिजनों को दी राहत

रांची: सुखदेवनगर से लापता चारों बच्चे सुरक्षित बरामद होने की सूचना ..पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने परिजनों को दी राहत

रांची: सुखदेवनगर से लापता चारों बच्चे सुरक्षित बरामद होने की सूचना ..पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने परिजनों को दी राहतरांची: सुखदेवनगर से लापता चारों बच्चे सुरक्षित बरामद होने की सूचना ..पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने परिजनों को दी राहत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुकम रोड नंबर-05 से कल शाम लापता हुए चार बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लेने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए चारों बच्चों को मधुकम इलाके से ही ढूंढ निकाला।
क्या था पूरा मामला?
परिजनों के अनुसार, चारों बच्चे कल शाम घर से बिना किसी को कुछ बताए घूमने के लिए निकले थे। जब काफी देर रात तक बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों में हड़कंप मच गया। रात भर सगे-संबंधियों और जान-पहचान वालों के यहाँ तलाश करने के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना स्थानीय सुखदेवनगर थाना को दी गई।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now