ईरान पर हमले के बीच ट्रंप बोले – अभी तो खेल शुरू हुआ है, असली लहर आना बाकी
अमेरिका और इजराइल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बीच ईरान पर हमले तेज हो गए हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देते हुए चेतावनी दी है कि “अभी तो शुरुआत हुई है, असली लहर (big wave) आना बाकी है।” ट्रंप ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा, “हम उन्हें बुरी तरह कुचल रहे हैं, लेकिन हमने अभी तक उन्हें पूरी ताकत से नहीं मारा है। बड़ी लहर अभी आई ही नहीं है, असली बड़ा हमला जल्द होने वाला है।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रंप ने आगे कहा कि ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों, मिसाइल साइटों, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और नौसेना पर हमले जारी हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो चुकी है और अब देश में नया नेतृत्व कौन संभालेगा, यह स्पष्ट नहीं है। ट्रंप ने ईरानी लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में रहें, क्योंकि हालात और खराब होने वाले हैं।
अमेरिका-इजराइल ने ईरान के सैकड़ों ठिकानों पर हमले किए, जिसमें इस्फहान की न्यूक्लियर साइट पर भी धमाके रिपोर्ट हुए है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई में खाड़ी देशों (सऊदी अरब, कुवैत आदि) पर ड्रोन और मिसाइल अटैक किए, जिसमें अमेरिकी दूतावास और बेस प्रभावित हुए हैं। अमेरिकी सेना ने अब तक 6 सैनिकों की मौत की पुष्टि की है, जबकि ट्रंप ने कहा कि युद्ध 4-5 हफ्ते तक चल सकता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इससे कहीं ज्यादा लंबा भी।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ‘बड़ी लहर’ आई तो क्षेत्रीय युद्ध और व्यापक हो सकता है। ट्रंप ने दो टूक कहा: यह हमारा आखिरी और सबसे अच्छा मौका है कि हम इस खतरनाक रिजीम को कुचल दें। ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।”
















