झारखंड में मौसम का बड़ा बदलाव! रांची समेत 20 जिलों में येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
रांची : झारखंड का मौसम आज से अचानक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 15 से 18 मार्च तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। रांची सहित कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 32-34°C के आसपास रहने की उम्मीद है वहीं न्यूनतम तापमान 19-20°C रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार धूल भरी आंधी (Duststorm) या गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 kmph तक) चल सकती हैं
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो मौसम विभाग ने रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज जैसे लगभग 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की-मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हिस्सों (जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा) में बारिश की संभावना कम है, लेकिन बाकी राज्य में मौसम गड़बड़ा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची में 16 मार्च को बादल छाए रहेंगे, बारिश/गरज की संभावना है। वहीं 17-18 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में थोड़ी गिरावट होगी लेकिन इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद


















