Baharagora: Suspicious 'Cylinder Bomb' Found Again

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला संदिग्ध ‘सिलेंडर बम’, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला संदिग्ध ‘सिलेंडर बम’, इलाके में दहशत; जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Baharagora: Suspicious 'Cylinder Bomb' Found Again

जमशेदपुर/बहरागोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विस्फोटक मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु देखी। ग्रामीणों की आशंका है कि यह एक शक्तिशाली बम हो सकता है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने इलाके को किया सील

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने संदिग्ध स्थल की घेराबंदी (Cordoned off) कर दी है और लोगों को वहां जाने से रोक दिया गया है। थाना प्रभारी  शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि वस्तु की प्रकृति का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ टीम को सूचित किया गया है। उन्होंने कहा,

पूरी जांच और तकनीकी विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह वास्तव में बम है या कोई अन्य धातु सामग्री।

क्या है द्वितीय विश्व युद्ध का कनेक्शन?

बहरागोड़ा का यह इलाका हाल के दिनों में पुरानी युद्ध सामग्री मिलने के कारण चर्चा में रहा है। जानकारों का मानना है कि इस क्षेत्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सैन्य गतिविधियां सक्रिय थीं, जिस कारण जमीन के नीचे दबे पुराने अवशेष अब नदी के कटाव के कारण बाहर आ रहे हैं।
17 मार्च:  इसी गांव के पास एक संदिग्ध बम बरामद किया गया था।
24 मार्च: अमेरिकी काल का एक शक्तिशाली बम मिला था, जिसे सेना के बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया था।

ग्रामीणों में भय का माहौल

एक महीने के भीतर तीसरी बार संदिग्ध विस्फोटक मिलने से पानीपाड़ा और आसपास के गांवों के लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे खेती और दैनिक कार्यों के लिए जाना अब जोखिम भरा होता जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

Share via
Share via