20260416 121018

सारंडा में फिर IED ब्लास्ट : सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान गंभीर रूप से घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रांची

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा स्थित सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। पिछले 24 घंटों के भीतर यह दूसरा बड़ा धमाका है, जिससे इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुरक्षाबल के जवान सारंडा इलाके में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान एक जवान का पैर जमीन के नीचे छिपाकर लगाए गए आईईडी पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। जवान की हालत गंभीर देखते हुए उसे तत्काल एयरलिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर के जरिए रांची भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, उसे खेलगांव स्थित हेलीपैड पर उतारकर सीधे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज होगा।

बताया जा रहा है कि सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने लगी हैं, जिसके चलते सुरक्षाबलों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

(अपडेट जारी…)

Share via
Share via