20260418 115231

गौवंशीय पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: तीन गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : कुरडेग थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक कार और एक पिकअप वैन भी जब्त की है। मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की रात करीब 1:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर पिकअप वैन के जरिए गौवंशीय पशुओं को ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुरडेग-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। भागने के दौरान पशु जंगल की ओर चले गए, जिनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. आयूब, मो. शहबाज अंसारी और केशव यादव के रूप में की है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक अल्टो कार (JH01BH 6595) और एक पिकअप वैन (JH01FB 4373) जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों ने गौवंशीय पशुओं की खरीद-बिक्री में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में कुरडेग थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। डीएसपी रणवीर सिंह ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share via
Share via