Attempt to smuggle cattle foiled; two smugglers arrested, 12 cattle recovered.

गोवंशीय पशुओं की तस्करी का प्रयास विफल, दो तस्कर गिरफ्तार; 12 मवेशी बरामद

Attempt to smuggle cattle foiled; two smugglers arrested, 12 cattle recovered.
Attempt to smuggle cattle foiled; two smugglers arrested, 12 cattle recovered.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 12 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया, जबकि दूसरा पिकअप वाहन मौके से फरार हो गया। मामले में कोलेबिरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, गुरुवार तड़के करीब एक बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दो पिकअप वाहनों में गोवंशीय पशुओं को खटखुर बहाल (ओडिशा) से कोलेबिरा होते हुए रांची ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोलेबिरा थाना पुलिस ने रणबहादुर चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया।

Drishti 04
Advertisement

करीब 2:30 बजे दोनों संदिग्ध पिकअप वाहन वहां पहुंचे। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर दोनों वाहन चालक तेज रफ्तार से रांची की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान थाना मोड़, कोलेबिरा के पास एक पिकअप वाहन ओवरटेक करने के क्रम में बिजली के पोल से टकरा गया, जबकि दूसरा वाहन फरार हो गया।

Drishti 03
Advertisement

दुर्घटनाग्रस्त वाहन से भागने की कोशिश कर रहे तीन लोगों में से पुलिस ने वसीम मीर (32 वर्ष) और दिलशेर खान (34 वर्ष), दोनों निवासी मुरगू, थाना सिसई, जिला गुमला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं तीसरा आरोपी सोहेल साय फरार होने में सफल रहा।

Drishti 02
Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फरार पिकअप वाहन में 10 गोवंशीय पशु लदे थे। दोनों वाहनों में कुल 22 मवेशी ओडिशा से रांची के कांटाटोली स्थित एक व्यक्ति तक पहुंचाने की योजना थी। पुलिस ने फरार आरोपियों और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Drishti 01
Advertisement

इस संबंध में कोलेबिरा थाना कांड संख्या 46/2026 दर्ज किया गया है। मामला पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 तथा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम, 2005 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है।

RKDF
advertisement

पुलिस ने बरामद 12 गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर दोनों गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं फरार आरोपियों और दूसरे पिकअप वाहन की तलाश जारी है।

Kashmir
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।