20260418 164813

गिरिडीह में तेज रफ्तार कार का कहर: 4 लोगों को कुचला, एक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। गांवा-सतगावां रोड पर जोड़ सिमर के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठे चार लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों लोग सड़क किनारे बैठे हुए थे। तभी अचानक तेज रफ्तार सेंट्रो कार अनियंत्रित हो गई और सभी को रौंदते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। उसे वाहन से बाहर निकालकर पेड़ से बांध दिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई। काफी देर तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

सूचना मिलने पर गांवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए।

हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है।

पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Share via
Share via