जमीन विवाद का खूनी रूप! बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार
रांची : मंगलवार सुबह रांची के पंडरा थाना क्षेत्र स्थित ओटीसी ग्राउंड के पास एक चौंकाने वाली गोलीबारी की घटना हुई। बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें वे घायल हो गए। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय टेटे (विजय हेंड्रिक टेटे) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फिलहाल विजय टेटे से पूछताछ कर रही है।
भार्गव सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी विजय टेटे के साथ उनका जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रातु क्षेत्र की एक जमीन को लेकर विजय टेटे ने पहले फोन पर धमकी भी दी थी। इसी विवाद के चलते मंगलवार सुबह यह हमला किया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे हुई, जब बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। भार्गव सिंह का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
















