20260119 161009

रांची में जमीन विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 6 गिरफ्तार पुलिस ने की प्रेस कांफ्रेंस

रांची में जमीन विवाद पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में 6 गिरफ्तार पुलिस ने की प्रेस कांफ्रेंस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20260119 WA0012

रांची, 19 जनवरी : राजधानी रांची के पंडरा थाना अंतर्गत पिस्का मोड़ के तेल मिल गली के निकट  रात करीब 9 बजे हुए ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए थे ।

घटना का पूरा विवरण पुलिस के मुताबिक

पुलिस के अनुसार, इसी दिन दोपहर करीब 1 बजे सुकरहुटू मनातू (कांके रिंग रोड) पर लगभग 3 एकड़ जमीन को लेकर आकाश सिंह एवं विकास सिंह गुट तथा संजय पाण्डेय, रवि यादव, आशु साव उर्फ बबलू गुट के बीच मारपीट हुई थी। शाम को दोनों पक्ष उसी विवादित जमीन और पैसे के बंटवारे पर बातचीत के लिए पिस्का मोड़ पहुंचे।पहले आकाश सिंह और विकास सिंह गुट के 10-15 लोग तीन वाहनों में पहुंचे।
कुछ देर बाद संजय पाण्डेय गुट के 10-12 लोग तीन वाहनों में आए।

बातचीत के दौरान बहस बढ़ी और अचानक संजय पाण्डेय गुट ने विरोधी गुट पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बाद आरोपियों का गुट स्कॉर्पियो और अन्य वाहनों में फरार हो गया।

घायल हुए लोग

विकास सिंह (जमीन कारोबारी): छाती में दो गोली, बाएं हाथ में एक गोली।
आकाश सिंह (विकास सिंह का भाई): दाहिने हाथ में एक गोली।
रवि यादव (दूसरे गुट से): बाएं हाथ और मुंह के सामने गोली लगी।

तीनों का इलाज चल रहा है – विकास सिंह और आकाश सिंह का RIMS रांची में, जबकि रवि यादव का ऑर्किड अस्पताल में।

पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी

सुखदेवनगर (पंडरा ओपी) थाना में कांड संख्या 23/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई। धारा: 61(2)/318(4)/109(1)/118(2)/351(2)/352/3(5) BNS एवं 27 आर्म्स एक्ट।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी (6 नाम):

संजय पाण्डेय (36 वर्ष), पुत्र महिमा पाण्डेय, सहदेव नगर, OTC ग्राउंड राम मंदिर के पीछे, पंडरा ओपी।
आशु कुमार साहू उर्फ बबलू (28 वर्ष), पुत्र शिवधन साहू, जाम टोली, रातु।
जुबैर खान उर्फ अजू (26 वर्ष), पुत्र अजाद खान, जामुन टोली, रातु।
संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु (करीब 25 वर्ष), पुत्र रवि साव, आमड़ाझाड, रातु चट्टी।
पप्पु साव (37 वर्ष), पुत्र गोपाल साव, फेडस कॉलोनी, पंडरा।
रोहित पाण्डेय (31 वर्ष), पुत्र ओम प्रकाश पाण्डेय, फेडस कॉलोनी शांति नगर, पंडरा।

बरामद सामान:एक लोडेड देशी कट्टा (एक जिन्दा गोली सहित)
एक स्कॉर्पियो (JH01FR-1001)
7 खाली खोखे (फायरिंग किए हुए)
तीन पिलेट
8 मोबाइल फोन

संजय पाण्डेय का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर है, जिसमें पहले हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के कई केस दर्ज हैं।पुलिस ने छापेमारी जारी रखी है और अन्य शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी है। DSP कोतवाली प्रकाश सोय, थाना प्रभारी सुनिल कुशवाह सहित कई अधिकारी जांच दल में शामिल हैं।

Share via
Share via