विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने शुक्रवार को लोक भवन, रांची परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए वृक्षारोपण को जीवन का नियमित हिस्सा बनाने की अपील की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

















