Crime news : dhanbad lover murder story

धनबाद: दिल चुराने वाली प्रेमिका ने ‘दिल’ पर किया वार , उतारा मौत के घाट

Crime news : dhanbad lover  murder story

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: जिसने उसका दिल चुराया था । जिसकी दिल मे उसकी ही तस्वीर थी । उसी ने दिल पर ऐसा चाकू गोदा की प्रेमी के प्राण पखेरू उड़ गए । मामला धनबाद का है दामोदर नदी के किनारे 31 मई को मिले 24 वर्षीय दिलशाद अंसारी के शव मिला था। लेकिन जब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया तो सबके होश उड़ गए । यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी प्रेमिका और उसके होने वाले पति ने मिलकर की थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक दिलशाद और झरिया की कोमल वर्णवाल के बीच प्रेम संबंध थे। इसी बीच कोमल की शादी रोशन कुमार नामक युवक से तय हो गई, जिससे कोमल और दिलशाद के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया। आरोप है कि इस ‘त्रिकोणीय प्रेम’ से बाहर निकलने के लिए कोमल और रोशन ने दिलशाद को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

बर्बर तरीके से की गई हत्या

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, योजना के तहत दिलशाद को दामोदर नदी के पास सुनसान इलाके में बुलाया गया। कोमल ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने पहले दिलशाद के ‘दिल’ पर छुरा घोंपा और फिर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

साक्ष्यों ने खोली साजिश की परतें

शव मिलने के बाद पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने:
तकनीकी जांच: मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स का सहारा लिया।
सीसीटीवी: इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

फोरेंसिक साक्ष्य: वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोमल और रोशन की संलिप्तता स्पष्ट हुई।

एसडीपीओ सिंदरी, प्रकाशचंद्र महतो ने जानकारी दी कि कोमल को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। वहीं, दूसरे आरोपी रोशन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कहा कि साक्ष्य पुख्ता हैं और फरार आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now