NHM planted trees on World Environment Day, gave message of environmental protection

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएचएम ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

NHM planted trees on World Environment Day, gave message of environmental protection
NHM planted trees on World Environment Day, gave message of environmental protection

रांची : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयुष निदेशालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर शशि प्रकाश झा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य सुरक्षा, जल संरक्षण तथा कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिए हरित वातावरण को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मानव स्वास्थ्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण ही स्वस्थ समाज की आधारशिला है।

उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की थीम “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार और हरियाली को बढ़ावा देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

श्री झा ने सभी नागरिकों से प्रकृति संरक्षण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सकारात्मक प्रयास भी धरती को हरा-भरा और जीवन को स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में आयुष विभाग के उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ. कृष्ण कुमार, उपनिदेशक यूनानी डॉ. नुजरत सुलताना, डॉ. कमलेश कुमार, डॉ. राहुल किशोर सिंह, डॉ. विजय रजक, डॉ. पुष्प, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए हरित एवं स्वस्थ झारखंड के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now