गोड्डा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
गोड्डा: 5 जून को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोड्डा के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज न्यायधीश रमेश कुमार के नेतृत्व में प्रकृति को संरक्षित करने और जलवायु परिवर्तन के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश और वृक्षारोपण
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित न्यायधीशों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों द्वारा पौधा लगाकर उसे पानी दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायधीशों द्वारा यह प्रतीकात्मक पहल आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।
जागरूकता के लिए साइकिल रैली
पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने और प्रदूषण मुक्त संदेश फैलाने के लिए एक साइकिल रैली का भी आयोजन किया गया। न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी साइकिल पर सवारी कर रहे हैं। इनका संदेश साफ है साइकिलिंग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए है बल्कि यह भी संदेश देती है कि कैसे छोटे-छोटे बदलाव पर्यावरण को बचाने में सहायक हो सकते हैं।
प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए’
इस वर्ष के आयोजन में न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लीगो ने कहा की इस वर्ष का विश्व पर्यावरण दिवस का थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” है। जिसका अर्थ
प्रकृति से प्रेरित“: इसका अर्थ है कि मनुष्य को अपनी जीवनशैली में प्रकृति को केंद्र में रखना चाहिए। प्रकृति हमें सिखाती है कि कैसे संतुलन और सामंजस्य के साथ जिया जाए।
“जलवायु के लिए“: यह वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन (Climate Change) जैसी गंभीर चुनौती की ओर इशारा करता है। इसका तात्पर्य है कि हमें अपनी गतिविधियों में सुधार करना होगा ताकि ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण को कम करके जलवायु को स्थिर रखा जा सके।
“हमारे भविष्य के लिए“: यह आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाता है। आज हम जो पेड़ लगा रहे हैं और जो कदम उठा रहे हैं जैसे की पेड़ लगाना या साइकिलिंग वे भविष्य में एक स्वस्थ और सुरक्षित पृथ्वी सुनिश्चित करने के लिए हैं।
इस अवसर पर प्रधान जिला जज रमेश कुमार के साथ प्रधान जज कुटुम्ब अनिल कुमार , जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव दीपक कुमार के साथ दर्जनों जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौजूद थे ।




















