Scooty stolen from a home guard in Ranchi recovered, two accused arrested

रांची में गृहरक्षक से लूटी गई स्कूटी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Scooty stolen from a home guard in Ranchi recovered, two accused arrested
Scooty stolen from a home guard in Ranchi recovered, two accused arrested

रांची : चुटिया थाना क्षेत्र में गृहरक्षक से चाकू के बल पर स्कूटी लूटने की घटना का रांची पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 की रात करीब 2:30 बजे पंचवटी चौक के पास स्कूटी सवार गृहरक्षक गणेश राम पर दो अज्ञात अपराधियों ने चाकू से हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली थी। घटना के समय गणेश राम सादे लिबास में थे, जबकि उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी। वारदात के बाद अपराधियों ने उन्हें पंचवटी चौक स्थित काली मंदिर के सामने सड़क किनारे फेंक दिया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में तथा वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर) की अगुवाई में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने लूटी गई स्कूटी को मॉडिफाई कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा के रूप में हुई है। दोनों सोनाहातु थाना क्षेत्र के चौकाहातु गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक लूटी गई स्कूटी, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now