Gang that attacked woman with knife and robbed her mobile phone busted in Harmu, two arrested

हरमू में महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार

Share
Link copied
Gang that attacked woman with knife and robbed her mobile phone busted in Harmu, two arrested
Gang that attacked woman with knife and robbed her mobile phone busted in Harmu, two arrested

रांची पुलिस ने हरमू स्थित पटेल चौक के पास महिला से चाकू की नोक पर मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो अपराधियों और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 की दोपहर हरमू के पटेल चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक महिला पर चाकू से हमला कर उसका मोबाइल फोन लूट लिया था। हमले में महिला घायल हो गई थी। मामले में अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 102/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के मार्गदर्शन एवं हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर 19 मई 2026 को हरमू क्षेत्र से दो अपराधियों और एक किशोर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अली उर्फ सुफियान अली (19 वर्ष) और अब्बू रेहान उर्फ आर्यन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों हिंदीपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर नदी ग्राउंड के रहने वाले हैं। मामले में एक विधि विरुद्ध किशोर को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या JH01FV6679, चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।