भगवान विश्वकर्मा हमारे आदर्श, धार्मिक अनुष्ठानों से सनातन होगा मजबूत : मंगल सिंह भोक्ता

निर्मल सिंह
गुमला: सृष्टि के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुमला जिले के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। अंबोआ पंचायत के अंबा गढ़ा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ रातभर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी, भाजपा नेता मंगल सिंह भोक्ता, आजसू नेता दिलीप नाथ साहू सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। लोक गायक महावीर साहू की भक्ति वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद गीत-संगीत का दौर देर रात तक चलता रहा।

इस मौके पर भाजपा नेता मंगल सिंह भोक्ता ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पकार और हमारे आदर्श हैं। ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि भोला चौधरी और दिलीप नाथ साहू ने कहा कि पूजा-पाठ, उपासना और लोकगीत-संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतरता जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद लोहारा ने की। उन्होंने समिति के सदस्यों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया।

सुखदेव म्यूजिकल ग्रुप के संगीत पर लोक गायक महावीर साहू, गायिका सुहाना देवी, पूनम देवी, शंकर विश्वकर्मा, बबलू नायक, अभिमन्यु लोहारा और प्रकाश सिंह ने गीत प्रस्तुत किए। दीपक कुमार बड़ाईक की एंकरिंग ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दर्शक देर रात तक गीत-संगीत का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में विश्वकर्मा पूजा समिति के संरक्षक सुदन लोहारा, रवि राम, विक्रम लोहारा, कुलदीप लोहारा, लक्ष्मण, ओम कुमार, महेश नायक, शिव लोहरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सुरसुरिया मोड़ में भी केशव सिंह और शंकर सिंह के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोग रातभर नागपुरी गीत-संगीत में झूमते रहे। शुक्रवार को भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ पूजा उत्सव का समापन हुआ।


चतरा में अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
चतरा: सदर थाना क्षेत्र से अपहृत युवक तिलक यादव को चतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के धनगांई थाना क्षेत्र…

खूंटी में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 19 चोरी की बाइक बरामद; 8 आरोपी गिरफ्तार
खूंटी। जिले में बाइक चोरी के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़…
















