simdega-police-anti-crime-vehicle-checking

अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस का एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान

Share
Link copied
simdega-police-anti-crime-vehicle-checking
simdega-police-anti-crime-vehicle-checking

सिमडेगा: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सिमडेगा पुलिस की ओर से जिलेभर में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 10 से 17 सितंबर तक सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।

RKDF
advertisement

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट समेत अन्य यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ अवैध हथियार, मादक पदार्थ और प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी पर रोक लगाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से जरूरी दस्तावेज साथ रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Advertisment
Advertisment

सिमडेगा पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।