अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच घायल.

Share
Link copied

सिमडेगा, संजय कुमार, शम्भू कुमार सिंह.

सिमडेगा/बोलबा : ठेठईटांगर अनियंत्रित हो टेंपो पलटने से पांच सवारी घायल बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा रेफर किया गया। भूटकुदर के समीप बोलबा के अलिंगुड़ निवासी हीरा जयसवाल का टेंपो पलटने से 5 लोगों को गंभीर चोट लगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो पालेमुंडा से सिमडेगा जा रही थी इसी क्रम में भूटकुदर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे सवार 5 लोगों को गंभीर चोट लगी है। अलिंगुड निवासी टिकचंद सिंह, पालेमुंडा कुम्हार टोली निवासी सुखमति देवी एवं बेसिन बाहर निवासी विकास खेस्स को गंभीर चोट लगी है।

तीनों को बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा रेफर किया गया है, वहीं रेखा देवी एवं रामेश्वर महतो को हल्की चोट लगने के कारण बोलबा स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज चल रहा है। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow