धनबाद : नवोदय छात्र के बाद झरिया में तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई, तीनों लापता

धनबाद: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में हुई दो भयावह घटनाओं ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहाँ नवोदय विद्यालय के छात्र की पिटाई का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि झरिया से आई एक वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में तीन युवकों को कुछ अन्य लोगों द्वारा बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित युवकों की पहचान मिहिर मल्लिक, जयदेव मल्लिक और विक्की मल्लिक के रूप में हुई है, जो कतरासगढ़ (रामकनाली ओपी) के रहने वाले हैं।
परिजनों के अनुसार, ये तीनों युवक चासनाला में अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान झरिया की एक बस्ती में इन्हें रोका गया। वीडियो में पिटाई करने वाले युवक को इन्हें ‘प्यार करने की सजा’ देने की बात कहते सुना जा सकता है। न केवल इन्हें बंधक बनाकर पीटा गया, बल्कि इनके जख्मों पर नमक रगड़ने जैसी अमानवीय हरकत भी की गई। इस घटना के बाद से ही तीनों युवक लापता हैं, जिससे उनके परिवारों में भारी दहशत और आक्रोश है।
सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ सिमडेगा पुलिस का अभियान तेज, पांच युवक हिरासत में
पुलिस की कार्रवाई और स्थिति
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी डीएसपी प्रकाशचंद्र महतो ने त्वरित संज्ञान लिया है। पाथरडीह थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए वीडियो में दिख रहे कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी महतो ने स्पष्ट किया है कि:
वायरल वीडियो और तस्वीरों की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है।
लापता युवकों की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया पोस्ट की गहन छानबीन जारी है।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
बढ़ती हिंसा पर सामाजिक चिंता
जाहिर है नवोदय विद्यालय और झरिया की इन घटनाओं ने शिक्षा संस्थानों से लेकर बस्तियों तक बढ़ती हिंसा युवा पीढ़ी में बढ़ती हताशा, बेरोजगारी और प्रभाव नजर आता है । और इस वक्त इस तरह का हिंसक गिरोहों का प्रभाव समाज के ताने-बाने को नुकसान पहुँचा रहा है।














