Review of preparations for the Veer Shaheed Thomas Soreng Inter-State Football Tournament; next meeting to be held on July 22.

वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा, 22 जुलाई को होगी अगली बैठक

Share
Link copied
Review of preparations for the Veer Shaheed Thomas Soreng Inter-State Football Tournament; next meeting to be held on July 22.
Review of preparations for the Veer Shaheed Thomas Soreng Inter-State Football Tournament; next meeting to be held on July 22.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष पतरस एक्का ने की। इस दौरान टूर्नामेंट की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आयोजन समिति की अगली बैठक 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को सुबह 10 बजे अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, सिमडेगा में आयोजित होगी। समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक के दौरान सदस्यों के बीच पहचान-पत्र (बैज) का भी वितरण किया जाएगा।

RKDF
Adv

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट की पूर्ण खेल तालिका (फिक्स्चर) रविवार को जारी कर दी जाएगी, जिससे भाग लेने वाली टीमों और खेल प्रेमियों को मुकाबलों की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों से टूर्नामेंट के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए सक्रिय सहयोग देने की अपील की गई। समिति ने उम्मीद जताई कि इस वर्ष का अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।