Veer Shaheed Thomas Soreng Inter-State Football Tournament to begin on July 25; preparations in final stages.

25 जुलाई से शुरू होगा वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट, तैयारियां अंतिम चरण में

Veer Shaheed Thomas Soreng Inter-State Football Tournament to begin on July 25; preparations in final stages.
Veer Shaheed Thomas Soreng Inter-State Football Tournament to begin on July 25; preparations in final stages.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बुधवार को आयोजन समिति की बैठक अध्यक्ष पतरस एक्का की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाले टूर्नामेंट की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्वागत मंडली, मंच संचालन, खिलाड़ियों के आवास एवं भोजन, मैदान की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा मेडिकल टीम की तैनाती समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए समिति सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि इस वर्ष टूर्नामेंट को पहले की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। समापन समारोह के दौरान वीर शहीद थॉमस सोरेंग की पत्नी एवं उनके परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।

RKDF
Adv

समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और हर वर्ष की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में खेल आयोजक राजेश सिंह, पूर्व विधायक बसंत लौंगा, नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, सचिव सम्मिउल्लाह, कोषाध्यक्ष जैक्सन किंडो (जॉनी), सह सचिव आनंद डांग, महामंत्री मो. समशूल सहित आयोजन समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now