JPSC Chairman L. Khiangte resigns.

झारखंड में JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित: 25 से 27 जुलाई को होने वाली परीक्षा टली

Jpsc

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। आयोग ने आगामी 25, 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान स्थिति सामान्य होने और जांच पूरी होने के बाद बाद में किया जाएगा।

क्यों टली परीक्षा? (मुख्य कारण)

पिछले कुछ हफ्तों से जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा (PT) के परिणामों और पूरी चयन प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

कल यानी 21 जुलाई को  जेपीएससी कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई  हुई । इसके साथ ही, मंगलवार को राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा और विभिन्न छात्र संगठनों ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग तोड़े जाने और जोरदार नारेबाजी के बाद माहौल काफी गरमा गया था, जिसके चलते शायद प्रशासनिक स्तर पर यह कड़ा निर्णय लिया गया है।

छात्रों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

परीक्षा के ठीक एन वक्त पर स्थगन से लगातार मेंस की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के बीच मायूसी जरूर छाई है। हालांकि, कई गंभीर अभ्यर्थियों का यह भी मानना है कि मौजूदा विवादों और अनिश्चितता के साए में परीक्षा देने से बेहतर है कि पहले निष्पक्ष जांच पूरी हो जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ सके।

आगे क्या करें अभ्यर्थी?

झारखंड लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा की नई समय-सारणी (Schedule) अलग से जारी की जाएगी।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now